The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.
यह देश हमारा प्यारा , स्वर्ग से सुंदर देश हमारा, भारत जिसका नाम। यह देश हमारा , है जग से प्यारा। | MY XITIZ POETRY

 यह देश हमारा प्यारा 

   स्वर्ग से सुंदर देश हमारा, भारत जिसका नाम। 

 यह देश हमारा प्यारा     स्वर्ग से सुंदर देश हमारा, भारत जिसका नाम।  Dr. G. Bhakta Poem

यह देश हमारा ,
है जग से प्यारा ।
 

जहाँ सिंधु लहराता .
जहाँ बादल मंडराता ।
बरसती रिम – झिम बूंदे ,
जगत की प्यास बुझाता ।।

     

ये बहकर नदियाँ सारी ,
मनुज को सीख सिखाती ।
सतत तुम बढ़ते रहना ,
ये सरिता याद दिलाती ।।

         
कि मैं पत्थर की बेटी .
कभी न सुख से हटी ।
हर पल गाती मुस्काती
खेतों की उपज होती ।
             

ये पर्वत जंगल सारे,
जो लगते हमको न्यारे
हैं बड़े काम के ये सब ,
ये सबकों लगते प्यारे ।।

                 

ये खान और खलिहान ,
सबकों देते सम्मान ।
है जीवन जिन पर निर्भर ,
वह धरती का वरदान ।।

                     
क्या दिल्ली क्या मद्रास ,
क्या मुम्बई क्या कोलकत्ता ।
सब देख दंग रह जाते ,
क्या शहर बना अलवत्रा ।।

यह टाटा और चितरंजन ,
जहाँ पर बनते है सब इंजन ।
बैंगलौर मिलाई इसका ,
है हृदय विशाखापटनम ।।
ये गंगा सरयू यमुना ,
जीवन का लेकर सपना ।
हैं जुटी युगों से इसमें ,
इतिहास बनाकर अपना ।।
जहाँ राम , कृष्णा और सीता ,
जहाँ वेद , रामायण गीता ।
जिसके बतलाये पथ पर ,
सब ज्ञान का अमृत पीता ।।
बुद्ध , गाँधी और महावीर ने ,
हमें शान्ति का मार्ग बताया ।
गुरुदेव ने अपने श्रम से ,
भारत का सम्मान बढ़ाया ।।
सन्त कवीर , सूर और तुलसी ,
भक्ति के स्तम्भ बने हैं ।
और सम्मान दिलकर
जीवन के अवलम्ब बने हैं ।

हमें गर्व है इसके उपर
सबसे सुन्दर देश हमारा ।
नही मिलेगा दूसरा जगमे ,
ऐसा है यह जग से न्यारा ।।

—————-X—————
जियें सभी हम जग के खातिर ,
ऐसा हो उद्देश्य हमारा ।
प्रेम और सद्भाव बढ़ायें ,
जीवन का यह लक्ष्य हमारा ।।
नर नारी का एक लक्ष्य हो ,
जीवन में हम ज्योति जलायें ।
पथ में बाधाओं के चलते
कभी न मुड़ना मन में लायें ।।

 डा ० जी ० भक्त 

One thought on “यह देश हमारा प्यारा , स्वर्ग से सुंदर देश हमारा, भारत जिसका नाम। यह देश हमारा , है जग से प्यारा।”

Comments are closed.