काव्य कुसुम

( कविता संग्रह )

लेखक- डा. जी. भक्त

  • Kavya Kusum (poetry collection)  काव्य कुसुम ( कविता संग्रह ) लेखक- डा. जी. भक्त
  • Kavya Kusum (poetry collection)  काव्य कुसुम ( कविता संग्रह ) लेखक- डा. जी. भक्त

Book Details

A Book By:- MY XITIZ POETRY / Poets Community/

Title:- Kavya Kusum (poetry collection)

ISBN:- 9798890025036

Format:- Paperback

Book Size:- 5/8

Page Count:- 34

Price Rs:- 99.00

संस्तुति

डा० जी० भक्त विरचित “काव्य कुसुम” वैशाली की गौरव गाथा, बिहार के धार्मिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक इतिहास तथा भारत वर्ष के राष्ट्रीय गौरव एवं प्राकृतिक संसाधनों की जीवन्त भूमिका प्रस्तुत करती है। कवि की काव्य धर्मिता आज के युवा वर्ग में राष्ट्रीयता का युगबोध कराने साथ ही युगधर्म निभाने की प्रस्फुट अभ्यर्थना देश के प्रति समर्पित करती है।

बाइसवीं शदी की काव्य धारा में हिन्दी भाषा का प्रतिनिधित्त्व करती यह रचना अपना युगीन स्थान लेकर राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं प्राकृतिक वर्चस्व को उद्घाटित कर रही है।

प्रस्फुट भाषा में भावों का प्रवाह पाठकों के लिए आकषर्क के साथ ज्ञानों पहार का प्रत्यक्षीकरण सिद्ध हो रहा है। जिस काल खण्ड में देश शिक्षा की गुणवत्ता के क्षरण से चिन्तित उसके उत्थान के लिए प्रयत्नरत दृष्टिगत हो रहा है, वहाँ डा० जी० भक्त का “काव्य कुसुम” प्रभात वेला में सुरभित भक्ति भूषित एवं काव्य रस पूरित गौरवान्वित हो रही है।

शुभकामनाएँ

सम्प्रति प्रकाशनार्थ तैयार “काव्य कुसुम” लघु काव्य डा० जी० भक्त की, देश भक्ति से भूषित पाष्डुलिपि पढ़ने का अवसर पाया। पढ़कर काव्यकार की काव्य धार्मिका के साथ शब्द सामजस्य और भाव भूमिका से अवगत हुआ इस काव्यखण्ड में जहाँ आज छात्रों, पाठकों और पुस्तकालयों के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर बालोपयोगी पुस्तकें अलभ्य पायी जा रहीं, वहाँ इस अप्रतिम रचना में प्रस्फुट ज्ञान की धारा प्रवाहित पायी गयी है।

ऐतिहासिक गणतंत्र की नगरी वैशाली पर रचित एवं “बिहार वन्दना” सहित इस गौरवमय राज्य में “बिहार गीत” का सुरभ्य चित्रांकण प्रस्तुत हुआ है जो गेय एवं नमोनय है ।

वैशाली महोत्सव के इस पुण्य अवसर पर इस प्रस्तुति को पशस्ति प्राप्त हो। यह मेरी शुभतम कामना है।

बुद्धं शरणं गच्छामि ।

डा. नीलू कुमारी
पारस लाल मेहता
प्राचाक
राम श्रेष्ठ सिंह कॉलेज ( बी. एड. एवं इन्टर )
चोचहाँ, मुजफ्फपुर, बिहार

विषय सूची

सं०          शीर्षक

संस्तुति
शुभकामनाएँ
MY XITIZ POETRY

  1. मेरा देश-1
  2. मेरा देश-2
  3. देश हमारा-1
  4. देश हमारा-2
  5. झंडा गीत
  6. गणतंत्र दिवस-1
  7. आजादी का गाना
  8. नया संकल्प
  9. स्वतंत्रता दिवस
  10. गणतंत्र दिवस
  11. मेरा बिहार
  12. वैशाली
  13. हम भारतवासी
  14. देश प्रेमी
  15. ऐ वतन
  16. तिरंगा प्यारा
  17. ग्रामवासी
  18. शान्ति पथ 19. बढ़े चलो
  19. राज्य गीत
  20. प्रार्थना
  21. नया समाज बनाओ
  22. अपने देश की गौरव गाथा

Also Available On

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *