दूर्गा पूजा Durga Puja happy vijayadashmi Happy navratra hindi poems poetry kavita balkvita Dr. G. Bhakta Xitiz Hindu festival Indians festival

 दूर्गा पूजा

 बीती वर्षा सर्दी आयी ।

 सभी ओर खुशहाली छायी ।।

 झोली में ले चूड़ा – पूंजा ,

 चलो देखने दूर्गा मेला ।।

 तरह – तरह की मूर्ति सजती ,

 चौराहे पर भीड़ है बढ़ती ।।

 देखो आया बैलून वाला ,

 बीन बजाता पिपही वाला ।।

 गुड्डू , डब्लू सर्कस देखे , मुन्नी ,

 पम्मी लिए पटाखे ।।

 छोटी बबली ठुनक रही है ,

 गोदी से वह सरक रही है ।।

 झुनझुन्ना के लिए लड़ाई ,

 और चाहती वर्फ मलाई ।।

 मम्मी ने ली लड्डू , बर्फी ,

 मुन्ना को हुई खाँसी – सर्दी ।।

 भैया ने बादाम खरीदा ,

 पकड़ा घर का रास्ता सीधा ।।

One thought on “दूर्गा पूजा ,बीती वर्षा सर्दी आयी, सभी ओर खुशहाली छायी ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *